BSd0TSYiGpC7GSG9TpO6TpG7Td==

Haryana News : हरियाणा सरकार की 80 साल के बुजुर्गों के लिए बड़ी घोषणा, ये करने जा रही है सरकार

Haryana Cm Yamunanager


Naya Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दो दिनों के जनसंवाद कार्यक्रम पर है। उनका ये कार्यक्रम यमुनानगर में चल रहा है। बुधवार को सीएम खट्टर ने बड़ा ऐलान किया। 


यहां छछरौली में आयोजित एक जन सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की देखभाल और सेवा प्रदान करने की पहल की है। सेवा आश्रम योजना के तहत उन बुजुर्गों के लिए रहने की व्यवस्था की जाएगी जो 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और अकेले रहते हैं। 


सीएम बताया कि शुरुआत में 10-10 लोगों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छछरौली स्पोर्ट्स क्लब की मरम्मत के लिए 19 लाख रुपये देने की घोषणा की।


साथ ही क्लब संचालकों को यहां सफाई कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग महिला शांति देवी से संवाद करते हुए उनकी मांग पर उनके घर की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये देने की घोषणा की।


सरकार बनाएगी स्टेट हाइवे


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दो दिन के यमुनानगर दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन सीएम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पटियाला से पेहवा, पेहवा से कुरूक्षेत्र और यमुनानगर तक 4 लेन सड़क को लेकर केंद्र सरकार से बात हुई है। केंद्र सरकार ने आने वाले समय में सड़क निर्माण की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर एनएचएआई 6 महीने के अंदर इसका निर्माण नहीं कराती है तो राज्य सरकार इस सड़क को स्टेट हाईवे के तौर पर बनायेगी।


सीएम दो दिन तक यमुनानगर में रहेंगे


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब यमुनानगर जिले में जनसंवाद करेंगे। मुख्यमंत्री दो दिन यानी 8 नवंबर और 9 नवंबर को यमुनानगर में रहेंगे। इस दौरान वह 6 जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री लोगों से सरकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के संबंध में भी जानकारी लेंगे।


ये रहेगा सीएम का शेड्यूल


9 नवंबर को मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे ग्राम पवनीकलां में अपना पहला जनसंबोधन करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे बिलासपुर गांव में और दोपहर 2:30 बजे साढौरा कस्बे में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे।

Comments0

Type above and press Enter to search.