रेल यात्रियों के लिए बड़ी ख़बर, कई ट्रेने की गई रद्द, तकनीकी कारणों के चलते कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट

Indian Railway


Indian Railway News: उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड के लाढोवाल स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने जानकारी दी कि इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेलसेवाएं रद्द की जाएंगी और कुछ के मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे।

रद्द की गई रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):

  1. गाड़ी संख्या 14662 (जम्मूतवी-बाड़मेर रेलसेवा):

    • दिनांक 02.01.2025 से 07.01.2025 तक (कुल 6 ट्रिप) रद्द।
  2. गाड़ी संख्या 14661 (बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा):

    • दिनांक 05.01.2025 से 10.01.2025 तक (कुल 6 ट्रिप) रद्द।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):

  1. गाड़ी संख्या 19612 (अमृतसर-अजमेर रेलसेवा):

    • दिनांक 02.01.2025 और 07.01.2025 को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जालंधर शहर-कपूरथला-लोहिया खास-फिरोजपुर होकर संचालित होगी।
  2. गाड़ी संख्या 14719 (बीकानेर-अमृतसर रेलसेवा):

    • दिनांक 02.01.2025 को बीकानेर से प्रस्थान करने वाली यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फिरोजपुर-लोहिया खास-कपूरथला-जालंधर शहर होकर संचालित होगी।
  3. गाड़ी संख्या 14720 (अमृतसर-बीकानेर रेलसेवा):

    • दिनांक 03.01.2025 को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जालंधर शहर-कपूरथला-लोहिया खास-फिरोजपुर होकर संचालित होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपनी रेलसेवाओं की स्थिति की पुष्टि करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन से जानकारी प्राप्त करें।

Next Post Previous Post