दिल्ली चुनाव: AAP ने जारी की दूसरी सूची, मनीष सिसोदिया की सीट बदली, अवध ओझा सर यहां से लडेंगे चुनाव
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट बदलते हुए उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा सीट से टिकट दिया है।
इसके अलावा, राखी बिड़लान की सीट भी बदलकर उन्हें मादीपुर से चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। पटपड़गंज सीट से अब हाल ही में आप में शामिल हुए शिक्षक अवध ओझा को टिकट दिया गया है। पार्टी ने दूसरी सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया है, जिनमें पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी का नाम भी शामिल है।
दूसरी सूची के प्रमुख उम्मीदवार:
- नरेला - दिनेश भारद्वाज
- पटपड़गंज - अवध ओझा
- मंगोलपुरी - राकेश जाटव धर्मरक्षक
- जंगपुरा - मनीष सिसोदिया
- शाहदरा - जितेंद्र सिंह शंटी
पहली सूची में 11 प्रत्याशी थे, जिनमें कई नेता हाल ही में कांग्रेस और भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए थे। आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 के शानदार प्रदर्शन के बाद एक बार फिर सत्ता में वापसी का लक्ष्य रखा है। पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में अपने कार्यों को चुनावी मुद्दा बना रही है।