हरियाणा में मोदी अगेन मिशन 2019 के अध्यक्ष चुने गए हैं गुरमेज सिंह गोंदर
हरियाणा में भाजपा ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं.
14 जुलाई 2018
Share
2570
नया हरियाणा
हरियाणा में भाजपा ने 2019 में होने वाले चुनावों को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं. कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल पर अपनी पकड़ी बनानी शुरू कर दी है, साथ में अपनी मजबूती और कमजोरियों को भी खंगालना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में मिशन “मोदी अगेन पीएम” 2019 की भी शुरूआत की गई है.
गुरमेज सिंह गोंदर जी को इस मिशन के लिए हरियाणा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है। हरियाणा प्रदेश कार्यकारणी का आज गठन भी किया गया। प्रदेश की बाग़डोर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में गुरमेज़ सिंह गोन्दर जी को सौंपी गई साथ ही प्रेम कृष्ण आर्य को प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया गया। पार्टी के समर्थकों ने विश्वास जताते हुए कहा है कि हरियाणा की टीम पूर्ण मनोयोग और समर्पण भाव से 2019 में मोदी जी को विजयश्री दिलाने के लिए कर्मठता पूर्वक कार्य करेगी। इस मिशन के लिए हरियाणा भर से क़ाबिल और होनहार युवा साथियों का चयन किया गया है। उम्मीद और ऊर्जा से लबरेज युवाओं की इस टीम में दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ साथ संकल्प से सिद्धि का मंत्र भी है।"