हरियाणा भाजपा में मची भगदड़, दो नेताओं ने कहा पार्टी को अलविदा!
हरियाणा में विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है, परंतु पार्टी छोड़ने का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है.
12 जुलाई 2018
Share
4519
नया हरियाणा
हरियाणा में विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है, परंतु पार्टी छोड़ने का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है.
भारतीय जनता पार्टी को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के राजनीतिक सलाहाकार व 2014 में नलवा विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके मास्टर हरि ¨सह ने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को ही भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव एवं वर्तमान में भाजपा कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट योगेश सिहाग ने अपने समर्थकों सहित भाजपा को छोड़ने का फैसला ले लिया है। उन्होंने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को भेज दिया है। एडवोकेट योगेश सिहाग सितंबर 2014 में समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए थे। वर्तमान में वो भाजपा कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे। योगेश सिहाग अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ 12 जुलाई को नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के आवास पर उनके नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि योगेश सिहाग के पिता जिला परिषद के पूर्व सदस्य दिलबाग सिहाग कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर रहे हैं और उनकी भूपेंद्र हुड्डा व कुमारी सैलजा से काफी निकटता रही है। पार्टी छोड़ते ही मास्टर ने प्रधानमंत्री को जमकर कोसा भाजपा से त्यागपत्र देने के बाद मास्टर हरि ¨सह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव से पहले वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस शासन की कार्य प्रणाली पर आरोप लगाते हुए अपनी सत्ता आने पर कैसे सुधार किए जा सकते हैं देश के समक्ष एक नक्शा प्रस्तुत किया था। देश की जनता ने मोदी की बात पर भरोसा किया, मगर चार वर्ष निकल गए केवल बातें, भाषण ही दिखाई दिया।
भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश सचिव एवं भाजपा कानूनी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य काग्रेंस में शामिल
भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं : योगेश सिहाग योगेश सिहाग ने कहा कि वो जिस उम्मीद के साथ भाजपा में शामिल हुए थे, उस पर भाजपा खरी नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए लोगों को किसी तरह का मान-सम्मान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई और एचएसएससी घोटाले ने युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है। इन सभी बातों को देखते हुए उन्होंने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।