कांग्रेस तलवे चाटू पार्टी है, अभय चौटाला जल्दी ही जाएंगे जेल : राजकुमार सैनी
राजकुमार सैनी अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं.
1 जुलाई 2018
Share
962
नया हरियाणा
भारतीय जनता पार्टी के बागी सांसद और लोकतंत्र रक्षा मंच के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने हरियाणा के जातिगत आंकड़ों पर रिपोर्ट पेश कर दी है। राजकुमार सैनी का कहना है कि हरियाणा में कोई भी जाति 10% से ज्यादा नहीं है, इसलिए जब वह सत्ता में आएंगे तो सब को उसके जातिगत अनुपात में आरक्षण दिया जाएगा। राजकुमार सैनी बहादुरगढ़ में अपने जन्म दिवस पर आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में राजकुमार सैनी के 66 वें जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया था। राजकुमार सैनी ने यहां कांग्रेस और इनेलो पर हमला किया यहाँ तक कि उन्होंने अपनी पार्टी भाजपा पर भी नहीं छोड़ा। सैनी ने कहा कि कांग्रेस में तलवा चाटू नेताओं की तादाद हर विधानसभा में बढ़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए राजनीतिक रोटियां सीख रही है। सरकार आने पर पहली कलम से राजकुमार सैनी को जेल भेजने वाली बात कहने वाले इनेलो पार्टी पर भी राजकुमार सैनी ने जमकर हमला किया उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी एक पारिवारिक ग्रुप है और जल्द ही आय से अधिक संपत्ति के मामले में इनेलो नेता जेल चले जाएंगे। भाजपा में रहकर भाजपा के खिलाफ बोलने वाले राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा दादागिरी के आगे झुक गयी और प्रदेश की जनता का सही विकास नही किया। राजकुमार सैनी ने कहा कि अगले महीने वह नई राष्ट्रीय पार्टी का गठन करेंगे और उनकी पार्टी 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। राजकुमार सैनी ने कहा कि अगर प्रदेश के बाहर भी कोई उनकी विचारधारा के आधार पर टिकट मांगेगा तो वह प्रदेश के बाहर भी लोकसभा चुनाव में अपने में उम्मीदवार खड़ा करेंगे।