जनता-दरबार में किसको मिलेगी एंट्री : साइकिल-रथ रथ यात्रा, रोड शो और जेल भरो
सभी दल अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं.
29 जून 2018
Share
1061
नया हरियाणा
हरियाणा में सभी दलों ने लोगों को रिझाने के लिए कसरत शुरू कर दी है। कहीं रथ यात्रा तो कहीं साईकिल यात्रा कांग्रेस नेता कर रहे हैं, तो भाजपा ने रोड शो प्रदेश भर में किये हैं। इनेलो एसवाईएल के मुद्दे पर जेल भरो आंदोलन कर रहे हैं।
पर जनता के दरबार में किस पार्टी को मिलेगी एंट्री? यह कह पाना अभी मुश्किल लग रहा है। ये बात अलग है कि कांग्रेस और इनेलो दोनों पार्टी अपने पूरे थमखम के साथ जनता के बीच अपनी दस्तक दे रही हैं और वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रचार करने के मामले सबसे फिसड्डी साबित हो रही है। अब देखना यह होगा कि जनता किस पर मोहर मारती है। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो भाजपा और इनेलो गठबंधन में सरकार बनने की पूरी संभावनाएं रहेगी। वैसे भी हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर काफी निर्भर करेंगे।