हरियाणा के इतिहास में भाजपा के आखिरी सीएम होंगे मनोहरलाल : कुलदीप बिश्नोई
कुलदीप बिश्नोई को हरियाणा कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही हैं.
25 जून 2018
Share
1866
नया हरियाणा
जब से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुलदीप बिश्नोई के गढ़ में जाकर उन पर हमला किया है तब बयानों की राजनीति गर्म हो गई है. आज पलटकर जवाब देते हुए रेणुका बिश्नोई ने मुख्यमंत्री पर खूब निशाने साधे. इससे पहले भी कुलदीप और मनोहर लाल के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है. 16 अप्रैल 2017 को कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हरियाणा में भाजपा का आखिरी मुख्यमंत्री बताया था. हरियाणा कांग्रेस की सोई हुई राजनीति में उबाल क्या रंग लाएगा, यह तो वक्त ही बताएगा, पर इतना तय लग रहा है कि कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस में कोई बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेश की भाजपा सरकार और सीएम मनोहरलाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहरलाल हरियाणा के इतिहास में भाजपा के अंतिम सीएम साबित होंगे। कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भाजपा सरकार में आज आमजन परेशान है। उन्होंने कहा कि आज ना तो पानी है और ना ही किसानों की फसलों की खरीद हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। कुलदीप बिश्नोई ने गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल के आरोपों पर कहा कि सरकार की सबसे बङी मजबूती उसके विधायकों व कार्यकर्ताओं की सराहना होती है। लेकिन भाजपा विधायक नाराज हैं और कार्यक्रताओं में भगदङ मची है। उन्होंने कहा कि ये नाराजगी उनके आरोपों को सिद्ध करती है।