अभय चौटाला के नेतृत्व में SYL पर इनेलो ने हिसार में किया जेल भरो आंदोलन
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। जिसका असर जेल भरो आन्दोलन में दिखाई दे रहा है।
22 जून 2018
Share
1456
नया हरियाणा
हिसार में एसवाईएल के मुद्दे को लेकर इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं ने हिसार के लघुसचिवालय से लेकर हिसार की अनाज मंडी तक ट्रेक्टरों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद दुष्यत चौटाला के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता हिसार के लघुसचिवालय के पास नहर पर एकत्रित हुए और सभी लोग ट्रेक्टरों पर सवार होकर हिसार शहर को क्रोस करते हुए अनाज मंडी रैली स्थल पर पहुंचे। ढोल नगाडों के साथ लोग ट्रेक्टरों पर सवार होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए अनाज मंडी में गए। आपकों बता दे हरियाणा प्रदेश में एस वाई एल को लेकर इनेलो ने पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हिसार की नई अनाज मंडी में इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा जेल भरो आंदोलन के तहत अपनी गिरफ्तारियां दी जाएगी। हिसार में विपक्ष नेता अभय चौटाला व सांसद दुष्यत चौटाला, इनेलो के अध्यक्ष अशोक अरोडा भी हिसार में गिरफ्तारियां देगें।
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। जिसका असर जेल भरो आन्दोलन में दिखाई दे रहा है। अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में एसवाईएल का मुद्दा हरियाणा के हर जिले में जेल भरो आंदोलन के माध्यम से उठाया जा रहा है.
हिसार में एसवाईएल के मुद्दे को लेकर इनेलो बसपा कार्यकर्ता ने हिसार के लघुसचिवालय से लेकर हिसार की अनाज मंडी तक ट्रेक्टरो पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद दुष्यत चौटाला के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता हिसार के लघुसचिवालय के पास नहर पर एकत्रित हुए और सभी लोग ट्रेक्टरों पर सवार होकर हिसार शहर को क्रोस करते हुए अनाज मंडी रैली स्थल पर पहुंचे। सांसद दुष्यत चौटाला ने कहा कि हिसार से हजारों लोग एसवाईएल नहर के पानी की मांग को लेकर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त कर रहे हैं और हिसार 16 वा जिला है जिसमें हिसार के लोग गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कहा कि आज किसानों को एसवाईएल नहर का पानी मिलना चाहिए। मेवात कैनाल नगर से पानी मिलना चाहिए। उन्होंने भाखडा का काम रोक दिया है जिससे पानी नही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बिजली संकट पर बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश में गर्मी के दिनों में बिजली का संकट गहराया है ग्रामीण इलाकों में 13 घटों के बजाए 11 घटे कट लग रहे हैं. जिससे आम जन काफी परेशान है.