जनता को भाजपा से मुक्ति दिलाकर प्रदेश में स्थापित करेंगे सुशासन : अभय सिंह
बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में आयोजित इनेलो और बसपा की रैली में महिलाएं मटके लेकर आई।
8 जून 2018
Share
897
नया हरियाणा
इनेलो और बसपा की संयुक्त रैली आज फरीदाबाद में आयोजित हुई जिसमें विपक्ष के नेता अभय चौटाला और सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला दोनों भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। एसवाईएल के मुद्दे पर दोनों पार्टी के नेताओं ने इस मौके पर अपनी गिरफ्तारियां दी और कहा जब तक एसवाईएल का पानी हरियाणा के लोगों को नहीं मिल जाता, तब तक सरकार से उनकी लड़ाई चलती रहेगी। इस दौरान बल्लभगढ़ के एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि फरीदाबाद की जेल में 8 हजार लोगों को बंद करने की कैपिसिटी नहीं है, इसलिए सभी को गिरफ्तार करके रिहा किया जाता है।
बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में आयोजित इनेलो और बसपा की रैली में महिलाएं मटके लेकर आई। दरअसल यह रैली दोनों पार्टियों ने एसवाईएल के मुद्दे को लेकर यहां अनाज मंडी में आयोजित की है। अभय चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी हरियाणा की जनता को एसवाईएल का पानी देने की मुहिम चल रही है। जल्द ही प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार से मुक्ति दिला कर प्रदेश में सुशासन स्थापित किया जाएगा।
अभय चौटाला की माने तो उनकी तथा प्रदेश की जनता की यह इच्छा है कि एसवाईएल का पानी जनता को जल्द से जल्द मिले इसके लिए उन्होंने बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में इनेलो और बसपा की संयुक्त रैली कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां दी है। उन्होंने हरियाणा के मंत्रियों पर भी निशाना साधा और कहा मुख्यमंत्री तो हम से डर ही गए हैं, साथ में मंत्री भी अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं।