आप पार्टी का हरियाणा जोड़ो अभियान शुरू, मनोहर सरकार भस्मासुर के समान है- नवीन जयहिंद
आप पार्टी का गठबंधन आम आदमी से है - नवीन जयहिंद
4 जून 2018
Share
1074
नया हरियाणा
हरियाणा में वर्तमान सरकार भस्मासुर के समान सरकार है इस सरकार ने पुरे हरियाणा को बर्बाद किया है इन्होने भाईचारा समाप्त किया है समाज में जातिवाद का जहर फैलाने का काम किया है आज हरियाणा बेरोजगारी की समस्या से बुरी तरह जूझ रहा है जिसके कारण प्रदेश के नौजवान युवा नशे की गिरफ्त में जाते जा रहे है ! परन्तु सरकार के कोई चिंता नही है कानून व्यवस्था का बुरा हाल है ! आज प्रदेश का किसान और कर्मचारी परेशान है “ ये आरोप आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कालका में सरकार पर लगाए ! नवीन जयहिंद आज आप पार्टी का "हरियाणा जोड़ो अभियान" शुरू करने के लिए कालका प्राचीन काली माता मंदिर पहुंचे और माता का आशीर्वाद लेकर उन्होंने इस अभियान की शुरुआत की ! इस मौके पर उनके साथ आप पार्टी के काफी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजद रहे !
गठबंधन के सवाल पर नवीन ने कहा की आम आदमी पार्टी का गठबंधन सिर्फ आम आदमी के साथ है ! एक सवाल के जवाब में कि पंजाब में पार्टी से हुई गलतियों से सबक लेंगे ! आम आदमी होने के कारण गलतियां हो जाती है ! वे माता के चरणों में आशीर्वाद लेने पहुंचे है की आगे गलतियाँ ना हों !