प्रो कबड्डी लीग 6 में दिखेगा हरियाणा के खिलाड़ियों का दमखम
प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में जहाँ एक टीम की अधिकतम बोली 60 लाख तथा एक खिलाड़ी की अधिकतम कीमत 12.80 लाख थी.
31 मई 2018
Share
1586
नया हरियाणा
प्रो कबड्डी लीग-6 का दमखम तो खिलाड़ियों की बढ़ती बोली देखकर ही लगाया जा सकता है। प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में जहाँ एक टीम की अधिकतम बोली 60 लाख तथा एक खिलाड़ी की अधिकतम कीमत 12.80 लाख थी, वहीं इस खेल की प्रसिद्धि ने अब एक खिलाड़ी की कीमत ही डेढ़ करोड़ तक पहुँचा दी है। पिछले 5 सालों में प्रो कबड्डी के खिलाड़ियों की कीमत 12 गुणा बढ़ गई है।
प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 के सबसे महँगे खिलाड़ी रहे-
मोनू गोयत, हरियाणा स्टीलर्स,1करोड़ 51 लाख
राहुल चौधरी, तेलुगू टाइटन्स, 1 करोड़ 29 लाख
दीपक हुड्डा, जयपुर पिंक पैंथर्स, 1 करोड़ 15 लाख
रिशांक देवड़िया,यू पी योद्धा, 1 करोड़ 11 लाख
फजल अत्राचली, यू मुंबा, 1 करोड़
सबसे महँगे खिलाड़ी मोनू गोयत ने पिछले सीजन में पटना पाइरेट्स के लिए 39 मैचों में 250 अंक बनाए थे। साथ ही उन्होंने 9 बार सुपर-10 का स्कोर भी किया था।