लूटेरों ने कार लूटने के लिए कार सवारों पर सिरसा में चलाई गोलियां
सरपंच गुरविन्द्र सिंह व उनके साथी शेरा सिंह को उपचार के लिये सिरसा के सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया .
29 मई 2018
Share
929
नया हरियाणा
सिरसा के रानिया रोड पर गॉव नगराणा के पास लूट का प्रयास किया गया है. लूट का विरोध करने पर 3 बाइक सवार युवकों ने गाड़ी रोककर सिरसा के खाजाखेड़ा के सरपंच को और उसके साथ एक व्यक्ति को गोली मार कर फरार हो गए. दोनो घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अस्पताल जानकारी के अनुसार खाजाखेडा के सरपंच गुरविन्द्र सिंह व उनके साथी शेरा सिंह किसी काम से बहार गये हुए थे। आज लगभग 1 बजे के करीब जब वह सिरसा वापिस आ रहे थे तो रानिया के गांव नगरना के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियो ने लुट की वारदात को अंजाम देने के लिये सरपंच गुरविन्द्र सिंह की कार रोक ली व कार छिनने का प्रयास किया। सरपंच के विरोध करने पर लुटेरो ने सरपंच उनके साथी पर गोली चला चला दी। जिस से सरपंच गुरविन्द्र सिंह बुरी तरहा से घायल हो गए। सरपंच गुरविन्द्र सिंह व उनके साथी शेरा सिंह को उपचार के लिये सिरसा के सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया .