जेबीटी भर्ती घोटाले में काट रहे हैं 10 साल की सजा.
24 मई 2018
Share
1965
नया हरियाणा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला अब से कुछ ही देर बाद 14 दिन की पैरोल पर आएंगे. ओमप्रकाश चौटाला जेबीटी भर्ती घोटाले के केस में 10 साल की सजा काट रहे हैं.
ओमप्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1936 को डबवाली, सिरसा, हरियाणा के चौटाला नामक गाँव में हुआ। उनका जन्म सिहाग गोत्र के एक जाट परिवार में हुआ। चौटाला भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के पुत्र हैं। उनके दो बेटे अजय व अभय हैं और एक बेटी सुनीता है। उनके पुत्र अभय ऐलनाबाद से विधायक हैं और उसके पोते दुष्यंत चौटाला हिसार से सांसद है।