सुभाष बराला को इस बार जनता सिखाएगी सबक : अभय सिंह चौटाला
अभय सिंह ने मनोहरलाल, सुभाष बराला औऱ प्रेमलता के साथ-साथ भाजपा की कार्यशैली पर उठाए सवाल
21 मई 2018
Share
1781
नया हरियाणा
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने आज भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी विधायक प्रेम लता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि सरकार की और से सभी विधायकों को गरीब लोगों की मदद के लिए ग्रांट दी जाती है लेकिन प्रेम लता ने 5 लाख रुपये गरीबों को देने की बजाए खुद ही रख लिए जबकि मंत्री बीरेंद्र सिंह भ्रष्टाचार की बात को सिरे से नकारते है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ भाजपा के एक विधायक ने जनता को देने वाली ग्रांट का पैसा नहीं खाया बल्कि अनेक विधायकों ने पैसा खाया है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के चेयरमेन विनोद सिंगला के आरोप गलत है तो विनोद सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए और अगर उनके आरोप सही है तो विधायक प्रेम लता के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए। अभय चौटाला आज सिरसा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चौटाला ने आज अपने विधायक निधि से 2 लाख रुपये के चेक गरीब लोगो को बांटे।
अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा के 70 फीसदी विधायक भ्रष्टाचार में शामिल है और अगर सीएम ईमानदार है तो पूरे मामले की जाँच करवाए। उन्होंने कहा कि अगर सीएम ने जाँच नहीं करवाई तो सीएम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम इस मामले में जाँच करवा भ्रष्टाचार करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि गुहलाचीका का विधायक भी भ्रष्टाचार में संलिप्त है. सीएम अपने विधायकों के बारे में सफाई दे रहे है। उन्होंने कहा कि सीएम सफाई देने की बजाए आरोपी विधायकों के खिलाफ कड़ी करवाई करे।
अभय सिंह चौटाला ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सभी कर्मचारियों को पक्का करने के साथ उनकी मांगे पूरी करने का वादा किया था जिसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक षड़यत्र के तहत घोषणा पत्र बनाया था। उन्होंने पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने पर भी भाजपा सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंहगाई को कम करने का वादा किया था लेकिन आज मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। भावान्तर योजना पर बोलते हुए कहा कि सीएम किसान के फायदे के लिए योजना बनाने का ढिंढोरा पीट रहे है लेकिन आज किसानो की दुर्दशा बदतर हो गई है। किसानो की इस बार गेहूं और सरसो की खरीद नहीं हुई जिसके चलते किसान विरोध करते रहते है। उन्होंने कहा कि सीएम को प्रदेश की जनता के हितों का कोई सरोकार नहीं है सीएम तो ऐशो आराम करने वाले नेता है सारा दिन गिल्ली डंडा और सैर सपाटा करने में व्यस्त रहते है। उन्होंने कहा कि सीएम अपनी रसोई का खर्चा कम होने का दम भरते है लेकिन सीएम रसोई में ही नहीं जाते तो उनको महंगाई का क्या पता।
अभय चौटाला ने कहा कि सुभाष बराला को इस बार जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए कोई भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार से परेशान लोग धरना प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेता अपनी कमजोरियों को छुपाने के लिए राजनीति करते है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एसवाईएल का पानी नहीं मिला तो अगर इनके नेता किसी गांव में घुस गए तो वे राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई तक जेल भरो आंदोलन चलाएंगे और उसके बाद उनकी कार्यकारिणी की मीटिंग में ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।