अभय चौटाला के ब्यान पर बराला का प्रहार, लुभावने वादों से लोकतंत्र में सत्ता नही मिलती
सुभाष बराला ने कहा कि कर्नाटक में जनहित नहीं दो बेमेल पार्टियों का सत्ता के लिए गठजोड़ हुआ है.
21 मई 2018
Share
1204
नया हरियाणा
हाल ही में इनेलो के अभय चौटाला द्वारा युवाओं को रोजगार देने के ब्यान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने तीखा पलटवार किया है। सुभाष बराला ने कहा है कि अभय चौटाला का ब्यान अराजक्ता फैलाने वाला। सुभाष बराला सोमवार को गोहाना में पार्टी जिला अध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल के निवास स्थान पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
यहां पत्रकारों से बात करते हुए बराला ने कहा कि इनेलो की तरह की कार्यप्रणाली की वजह से ही आज वो सत्ता से बाहर है। मैरिट को खत्म कर नौकरियां देने की बात अराजक्ता फैलाने वाली है। बराला ने कहा कि अब व्यवस्था बदल चुकी है। प्रदेश का युवा समझदार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नेक नीति के कारण हर प्रकार के रोजगारों में पारदर्शिता के साथ मैरिट को आधार बनाया गया है जिससे मेहन्त करने वाले सक्षम युवा को नौकरी मिल रही है। लोकलुभावने वादों से अब सत्ता मिलने वाली नही है। इसके साथ ही प्रदेशाध्यक्ष ने कर्नाटक चुनाव पर बोलते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है लेकिन अब वहां दो ऐसी बेमेल पार्टियों का मेल हुआ है जो जनहित के लिए नही सत्ता के लिए गठजोड़ हुआ है। ऐसा गठजोड़ ज्यादा दिन तक नही चलता। बढ़ी हुई पैट्रोल कीमतों पर सुभाष बराला ने कहा कि बढ़ी कीमती चिंता जनक है लेकिन वो क्या करें व्यवस्था ही ऐसी है। अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में ईजाफा हुआ है।