इसराना : गांव के जमींदार ने किया नाबालिक नौकरानी से रेप, लड़की हुई गर्भवती
लड़की को सुरक्षा के नजरिए से नारी निकेतन भेज दिया गया है.
18 मई 2018
Share
1758
नया हरियाणा
इसराना के गांव बांध में नौकरानी के साथ 55 साल के अधेड़ ने नशीली चीज पिलाकर बलात्कार किया. चार महीने बाद जब लड़की का पेट फूलता दिखाई दिया तो माँ -बाप के पैरो तले की जमीन निकल गयी। माँ बाप ने लड़की के भविष्य को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है कि लड़की के अबारशन की इजाजत दी जाये।सुरक्षा के दृष्टि से लड़की को पुलिस ने नारी निकेतन भेजा है। फ़िलहाल पुलिस ने एस एससीएसटी एक्ट व बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता लड़की के माँ बाप ने बताया की कुछ समय पहले उन्होंने अपनी लड़की को गांव के एक व्यक्ति के घर झाड़ू पोछा लगाने के लिए लगाया था। लड़की के मुताबिक एक दिन वो घर में साफ सफाई कर रही थी उसी दौरान घर का मालिक उसके पास आया और उसे कुछ खाने की चीज दी लड़की के मुताबिक जिसे खा कर वो धीरे धीरे बिहोश हो गयी ,बेहोश होने के बाद घर के मालिक जगदीश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के मुताबिक इसी तरह नशीली चीज खिलाकर आरोपी बुजर्ग ने उसकी इज्जत के साथ कई बार खिलावड़ किया। करीब चार महीने बाद लड़की का पेट फूलता दिखाई दिया तो घरवालों के होश उड़ गए पहले तो लड़की ऐसी किसी बात से मना करती रही थी , लेकिन बाद में लड़की ने सच बता दिया। लड़की चार महीने से ज्यादा की प्रेग्नेंट है माँ बाप को लड़की के भविष्य की चिंता सत्ता रही है। परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियो से मिलकर लड़की का अबॉशन करवाने की मांग की है. लेकिन लड़की की सुरक्षा के लिहाज से डॉक्टरों ने अबॉरशन करने से इंकार कर दिया। वही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी जगदीश पर एससीएसटी एक्ट और बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिफ्तार कर लिया है। वही लड़की को सुरक्षा को देखते हुए करनाल नारी निकेतन भेज दिया है।