हरियाणा के विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर ही होंगे-मुख्यमंत्री मनोहर लाल
अगर चुनाव समय पर हुए तो भाजपा को फायदा होगा या नुकसान!
15 मई 2018
Share
2232
नया हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपनी विदेश यात्रा पूर्ण कर आज वापिस सवदेश लौटे। दिल्ली एयरपोर्ट से चंडीगढ़ वापसी के दौरान उनका विमान पिंजौर स्थित बसौला एरोड्रम पर उतरा। गौरतलब है कि कुछ दिनों की रेनोवेशन (रिपयेर) के चलते चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद हैं जिससे मुख्यमंत्री को बसौला एरोड्रम पर उतरना पड़ा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और राव नरवीर सिंह भी एरोड्रम पर उनके साथ उतरे। बसौला एरोड्रम पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत कालका विधायक लतिका शर्मा, पंचकूला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, अन्य बीजेपी नेताओं द्वारा किया गया। इस दौरान काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री का स्वागत करते दिखे। साथ ही कर्नाटक में मिल रही जीत पर वहां मौजूद सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने दो देशों के दौरे के अनुभवों को भी सांझा किया। मुख्यमंत्री ने कर्नाटक में पार्टी को मिल रही जीत पर भी सभी को बधाई दी। जब मुख्यमंत्री से हरियाणा में जल्द चुनाव करवाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि देश में सभी जगह एक साथ चुनाव करवाने की जो मुहिम चल रही है वह एक अलग विषय है उसमे समय लगने वाला है क्योंकि जो संसद में प्रस्ताव पारित होकर आयेगा तब देखा जायेगा। अभी हरियाणा के चुनाव अपने तय समय पर ही करवाए जायेंगे।