करनाल लोकसभा सीट पर भाजपा से लड़ेंगे अरविंद शर्मा!
कांग्रेस से बसपा में शामिल होकर छोड़ चुके अरविंद शर्मा शामिल हो सकते हैं भाजपा में.
13 मई 2018
Share
5124
नया हरियाणा
करनाल से दो बार कांग्रेस के टिकट पर और सोनीपत से एक बार निर्दलीय सांसद रह चुके डॉ. अरविंद शर्मा बहुजन समाज पार्टी के हाथी से पहले ही उतर चुके हैं। वहीं बसपा और इनेलो में गठबंधन हो चुका है. अरविंद शर्मा पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर करनाल से चुनाव हारे थे और यहां से अश्विनी चौपड़ा ने भाजपा से चुनाव जीता था. उसके अरविंद शर्मा विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस का हाथ छोड़ हाथी पर चढ़ गए थे। बसपा ने उन्हें सीएम प्रोजेक्ट किया था, लेकिन दोनों सीटों यमुनानगर व जुलाना से चुनाव हार गए थे।
अब सत्ता और राजनीति के गलियारों में ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि कनार्टक चुनाव के बाद अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल हो सकते हैं और उन्हें करनाल लोकसभा सीट से टिकट मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है. दूसरी तरफ करनाल सीट को लेकर कांग्रेस में टिकट के लिए माथापच्ची जारी है. करनाल सीट की अगर बात की जाए तो अरविंद शर्मा की पकड़ इस सीट पर सबसे ज्यादा मानी जाती है और दूसरी तरफ भाजपा में चले जाने के बाद अरविंद शर्मा के जीतने की संभावनाएं सबसे ज्यादा बताई जा रही हैं. सुनने में तो यह भी आ रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष अशोक की तंवर की पत्नी इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. इनेलो-बसपा गठबंधन की तरफ से इस सीट पर अभी किसी का नाम नहीं चल रहा है.
इस तरह के कयास चुनाव तक चलते रहेंगे, जिसमें नेताओं के पार्टी छोड़ने या पकड़ने की खबरें चलती रहेंगी. इस खबर को भी इसी तरह पढ़ा जाए.