मंत्री अनिल विज और संगीता कालिया फिर हुए आमने-सामने
मंत्री और अफसर के बीच है 36 का आंकड़ा।
26 अप्रैल 2018
Share
3247
नया हरियाणा
प्रदेश में 23 एसपी के ट्रांसफर किए गए हैं। उन्हीं में से एक संगीता कालिया भी हैं। जिन्हें रेवाड़ी से अब पानीपत के लिए ट्रांसफर किया गया है। संगीता वही एसपी हैं, जिनकी 27 नवंबर 2015 को फतेहाबाद में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बहस हो गई थी। उस समय अनिल विज वहां के कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष थे। एक शिकायत की सुनवाई के दौरान विज ने कालिया को गेट आउट कह दिया था। कालिया बाहर नहीं गई तो विज को खुद बैठक छोड़नी पड़ी थी। बाद में कालिया का तबादला कर दिया गया था।
दो लोगों में 36 का आंकड़ा तो आपने सुना होगा, लेकिन यहां अनिज विज और संगीता कालिया में 27 का आकंड़ा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 27 नवंबर 2015 को फतेहाबाद में दोनों के बीच बहस हुई थी। अब पानीपत में 27 अप्रैल को कष्ट निवारण समिति की बैठक होगी। जहां एसपी संगीता कालिया का सामना मंत्री अनिल विज से होगा। आपको बता दें कि SP संगीता कालिया दादरी जिले के काकड़ोली गांव से है।