यात्रा में उमड़े जनसमर्थन से प्रदेश हुआ भाजपामय : सुभाष बराला
सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहा है अपार जन समर्थन।
31 अगस्त 2019
Share
1114
नया हरियाणा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा का पहिया एक तिहाई हरियाणा नाप चुका है। हर विधानसभा में मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देने के लिए अपार जनसमर्थन उमड़ रहा है। पिछले 10 दिनों में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा 60 विधानसभाओं में जा चुकी है।
18 अगस्त को उत्तरी हरियाणा के कालका से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा मध्य हरियाणा को नापते हुए दक्षिणी हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। हर विधानसभा में मुख्यमंत्री के लिए जनसैलाब उमड़ रहा है। महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देने के लिए आतुर रहते हैं।
यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब की अबकी बार 75 पार की गूंज केंद्र तक भी पहुंच गई है। यही कारण है कि शुक्रवार को हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पीठ थपथपाई और हरियाणा भाजपा की मेहनत की प्रशंसा की। प्रदेश को भाजपामय बनाने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 18 अगस्त को शखंनाद की गूंज के साथ रथ यात्रा का शुभारंभ किया था। इसके बाद प्रदेश से केंद्रीय मंत्री रथ में सवार हुए तो भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी जनसैलाब का अभिवादन करने के लिए हरियाणा पहुंचे।
ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में यात्रा को मिल रहा जन आशीर्वाद
10 दिनों के पड़ाव में मुख्यमंत्री 60 विधानसभाओं को कवर कर चुके हैं। हर विधानसभास में ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में जनसमर्थन पुष्प वर्षा के साथ मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दे रहा है। किसान, महिलाएं व बुजुर्ग सभी आशीर्वाद देने के लिए उत्सुक हैं।
यात्रा कर रही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक
हरियाणा की धरा से चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अभियान का आगाज किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा इस अभियान को सार्थक कर रही है। इसक अंदाजा यात्रा के दौरान आआशीर्वाद देने के लिए उमड़ रही महिलाओं की संख्या से लगाया जा सकता है।
प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का कहना है कि जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ रहे जनसमर्थन से पूरा प्रदेश भाजपामय हो गया है। हर विधानसभा में जनता पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आशीर्वाद दे रही है। मुख्यमंत्री भी जनता का अभिवादन स्वीकार करने के साथ नई सौगात भी दे रहे हैं। हरियाणा एक-हरियाणवीं एक के कथन को भाजपा सरकार सार्थक कर रही है। हर क्षेत्र में सामान विकास कार्य करवाए गए हैं। यही कारण है कि आज प्रदेश का हर नागरिक दोबारा भाजपा को सत्ता में लाने को आतुर है।