जानिए सोनीपत लोकसभा से कौन हो सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी!
हरियाणा का लोकसभा अपने रोचक मोड़ पर पहुंच रहा है।
14 अप्रैल 2019
Share
1341
नया हरियाणा
भले ही इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर 2014 जितना उत्साह नजर नहीं आ रहा है परंतु हरियाणा में लोकसभा को लेकर रोचकता बढ़ती जा रही है।
कांग्रेस ने कल फरीदाबाद से ललित नागर, गुड़गांव से कैप्टन अजय यादव, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, अम्बाला से कुमारी शैलजा, सिरसा से अशोक तंवर और भिवानी व महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी को टिकट दिया है।
कुरुक्षेत्र, सोनीपत, करनाल और हिसार की टिकटों को लेकर कांग्रेस में आत्म मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि सोनीपत सीट से कांग्रेस रमेश कौशिक की मुश्किलें बढ़ाने जा रही है। सोनीपत से गन्नौर के विधायक कुलदीप शर्मा को चुनाव मैदान में उतार सकती है।
कुलदीप शर्मा पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के खास माने जाते हैं और उनकी स्पोर्ट से सोनीपत की सीट पर कांग्रेस की मजबूत दावेदारी बताई जा रही है। रमेश कौशिक का जगह विरोध भी हो रहा है। ऐसे में यह सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है।