अभय चौटाला को सुबह उठते ही चप्पल देख कर दुष्यंत ही नजर आते होंगे- दिग्विजय चौटाला
हाल ही में जननायक जनता पार्टी को चप्पल का चुनाव चिन्ह मिला है.
22 मार्च 2019
Share
922
नया हरियाणा
जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी को मिले चुनाव चिन्ह चप्पल के बहाने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं इनेलो नेता अभय चौटाला निशाना साधा है। दिग्विजय चौटाला का कहना है कि अभय चौटाला जब सुबह बिस्तर से उठते होंगे तो चप्पल देख कर उन्हें दुष्यंत ही नजर आते होंगे। इतना ही नहीं दुष्यंत का कहना है कि इनेलो लीडरशिप को गलतफहमी है कि जैसा वे चाहें , वैसा ही हो जाए। दुष्यंत ने इनेलो लीडरशिप को एक बार फिर से कठोर बताया है। साथ ही दुष्यंत का कहना है कि इनेलो ने दुष्यंत जैसा होनहार नेता गवाया है। जिसका खामियाजा आज इनेलो भुगत रही है। दुष्यंत चौटाला बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
हाल ही में जननायक जनता पार्टी को चप्पल का चुनाव चिन्ह मिला है और इस चुनाव चिन्ह के बहाने जे जे पी नेता दिग्विजय चौटाला ने नेता प्रतिपक्ष एवं इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पर निशाना साधा है। दिग्विजय चौटाला का कहना है कि अभय चौटाला जब सुबह बिस्तर से उठते होंगे , तो उन्हें चप्पल देखकर दुष्यंत ही नजर आते होंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बीजेपी के चुनाव चीन पर की गई टिप्पणी का भी जवाब दिया। दिग्विजय चौटाला का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के साथ हुई दिल्ली वाली घटना के बाद से उनका फोबिया उतरा नहीं है। चप्पल के चुनाव चिन्ह मिलने पर दिग्विजय चौटाला ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। दिग्विजय का कहना है कि चप्पल गरीब से गरीब आदमी कि साथी है और इनेलो के साथ साथ अन्य पार्टियों ने जो उनकी राहों में कांटे बिखेरे हैं। इसी चप्पल के सहारे जननायक जनता पार्टी चंडीगढ़ तक पहुंचने का सफर तय करेगी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला ने इनेलो पर जमकर निशाना साधा। इनेलो छोड़कर दूसरी पार्टियों का रुख कर रहे नेताओं के सवाल पर दुष्यंत चौटाला का कहना है कि इनेलो का लीडरशिप कठोर है और लीडरशिप को गलतफहमी है कि जैसा वह चाहे वैसा ही हो जाए। इनेलो को जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मन टटोलने की नसीहत भी दिग्विजय चौटाला ने दी है। साथ ही दिग्विजय चौटाला का कहना है कि इनेलो ने दुष्यंत जैसा होनहार नेता गवाया है। जिसका खामियाजा आज इनेलो भुगत रही है। उन्होंने एक बार फिर से गोहाना रैली में दुष्यंत चौटाला के समर्थन में हुई नारेबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि जिंदा लोगों की ही जय जयकार होती है। दुष्यंत चौटाला तोड़ने की नहीं बल्कि जोड़ने की राजनीति करते हैं।
आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर दिग्विजय चौटाला का कहना है कि जेजेपी गठबंधन करेगी या नहीं यह फैसला 3 सदस्य कमेटी को लेना है। लेकिन अगर किसी पार्टी के साथ गठबंधन हो तो एक जैसे विचार वाले लोग ही साथ हैं तो ही बेहतर रहेगा। दिग्विजय चौटाला का कहना है कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुकाबले रोहतक लोकसभा सीट से जेजेपी अपना मजबूत उम्मीदवार खड़ा करेगी। क्योंकि रोहतक चौधरी देवीलाल की कर्मभूमि रहा है इसलिए रोहतक लोकसभा सीट उनके लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।