बीजेपी ने रोहतक में कांग्रेस व इनेलो को दिया बड़ा झटका!
कांग्रेस और इनेलो को झटके
13 मार्च 2019
Share
2458
नया हरियाणा
सफीदो से इनेलो के पूर्व विधायक रहे कलीराम पटवारी, पूर्व विधायक कैथल इनेलो से कैलाश भगत, झज्जर से चुनाव लड़ चुके रमेश बाल्मिकी ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला अध्यक्ष अजय बंसल और प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।
पार्षदों और पूर्वं सरपंचों, पूर्व चेयरमैन भी जुड़े भाजपा से।
सांपला से पार्षद शिवकुमार रंगीला, कांग्रेस सरकार में जिला परिषद चेयरमन रहे विनोद हुडा किलोई, पार्षद झज्जर से सुरजीत सतेे सैनी, दिनेश यादव, धर्मवीर, हेमंत वाल्मिकी, पूर्व चेयरमैन मेहर सिंह, पूर्व सरपंच रणबीर, इनेलो के पूर्व सचिव सूरजमल कुंडू, पूर्व सरपंच राजपाल ने भी bjp का दामन थामा।
प्रदेश अध्यक्ष और सहकारिता मंत्री बोले, सभी साथियों का पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।