हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रशासन ने कमर कस ली है।
11 मार्च 2019
Share
1184
नया हरियाणा
हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रशासन ने कमर कस ली है। हिसार जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों को मतदान के लिए सुविधा देने के लिए एक अनूठी पहल करने की ठानी है। हिसार लोकसभा में प्रशासन दिव्यांगों को सुविधा देने के लिए एक ऐप लॉन्च करने जा रहा है। इस एप के जरिए दिव्यांग मतदाता व उसका एक सहायक घर से मतदान केंद्र तक जाने और आने की सुविधा ले सकता है। दिव्यांग को इच्छा अनुसार मतदान के लिए व्हीलचेयर भी प्रशासन उपलब्ध करवाएगा। हिसार के डीसी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि लगभग 7 हजार दिव्यांगों की पहचान की जा चुकी है वहीं लगभग 11 हजार कुल दिव्यांग हैं। उन्होंने बताया कि इसबार सभी दिव्यांग मतदाताओं को प्रशासन की तरफ से पत्र लिखकर भी मतदान करने की अपील की जाएगी।
उपयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि 1292 बूथ लोकसभा क्षेत्र में बनाए है। वहीं 11 अति संवेदनशील बनाए गए है। लोकसभा में लगभग 11 लाख से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
आचार सहिंता के लागू होने के बाद उपयुक्त ने 48 घंटे के अंदर अंदर फ़ोटो युक्त प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए है वहीं निजी इमारतों पर 72 घंटो के अंदर अंदर प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए है।