राहुल गांधी ने दिया भूपेंद्र हुड्डा को जीत का मंत्र!
सर्वे में हरियाणा की 10 सीटों पर बीजेपी जीत रही है।
11 मार्च 2019
Share
2063
नया हरियाणा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मुलाकात में प्रदेश के राजनीतिक विषयों को लेकर चर्चा हुई। हरियाणा समेत पूरे देश के लिए CWC की बैठक में अहम फैसले लिए जाएंगे। अहम जिम्मेदारी को लेकर तमाम अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास रहेंगे।
उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी पर कहा कि कांग्रेस में नहीं कोई गुटबाजी सभी लोग एक होकर लड़ेंगे चुनाव। भाजपा के लोकसभा में 10 सीट जीतने के दावे पर कहा बीजेपी सिर्फ दावे करती है हकीकत कुछ और होगी।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने पूर्व सीएम हुड्डा को हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों पर जीत का मंत्र दिया है।