जानिए दुष्यंत चौटाला कहां से लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव!
उन्होंने कहा कि थेहड़ निवासियों को फ्लैट की बजाए प्लाट आवंटित किया जाए। उन्होंने कहा कि जेजेपी पार्टी हमेशा थेहड़ वासियो के साथ है।
9 मार्च 2019
Share
2008
नया हरियाणा
जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने आज आपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला ने संकेत देते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला डबवाली से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी से मुख्यमंत्री पद का दावेदार ही डबवाली से चुनाव लड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। और बूथ लेवल तक का कार्य पूरा हो चुका है। अपनी पार्टी के साथ आप के गठबंधन पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि समान सोच और समान विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन के लिए पार्टी की सकारात्मक सोच है। आम आदमी पार्टी से गठबंधन के लिए 3 सदस्य कमेटी आप पार्टी के संपर्क में है।
इस मौके पर दिग्विजय चौटाला ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की मुख्यमंत्री से मुलाकात पर कहा कि इनेलो पार्टी की पहले दिन से ही भाजपा के साथ मिलीभगत है। इसीलिए तो रैलियों में इनेलो ने भाजपा के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई। अरावली क्षेत्र में पीएलपीए संसोधन को लेकर सरकार की मंशा पर दिग्विजय ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहां की भाजपा को लोगों की चिंता नहीं है। केवल अपने फायदे की चिंता है। बिल्डर्स और अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए इसमें संशोधन किया गया है। वहीं सिरसा के थेहड़ मोहल्ले से विस्थापित हुए लोगों को हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स के मालिकाना हक दिए जाने के कैबिनेट के फैसले पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि थेहड़ निवासियों को फ्लैट की बजाए प्लाट आवंटित किया जाए। उन्होंने कहा कि जेजेपी पार्टी हमेशा थेहड़ वासियो के साथ है।