राव नरबीर ने ओमप्रकाश चौटाला और अभय चौटाला पर कसा तंज
उन्होंने कहा कि भाजपा का जो लक्ष्य है- सबका साथ, सबका विकास, उसे वह हर हाल में पूरा करने के प्रतिबद्ध है.
1 मार्च 2019
Share
732
नया हरियाणा
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम के समाप्त होने पर राव नरबीर सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव जल्दी होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 15000 स्थानों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जींद उपचुनाव जीतने व ग्रुप डी, पुलिस भर्ती पारदर्शी तरीके से किए जाने के बाद हरियाणा में भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. उन्होंने कहा की आलम यह है कि विपक्षी दलों के नेता भी भाजपा में एंट्री चाहते हैं, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिल पा रही. भाजपा को बदनाम करने वाले आज भाजपा की उपलब्धियों को देखते हुए उसकी शरण में आना चाहते हैं. लेकिन भाजपा ऐसे दलों के नेताओं की एंट्री से खुद को दूषित नहीं करना चाहती. भाजपा का जो लक्ष्य है- सबका साथ, सबका विकास, उसे वह हर हाल में पूरा करने के प्रतिबद्ध है.