जननायक जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं विनोद शर्मा!
देश में लोकसभा चुनावों की आहट के साथ ही छोटे-छोटे दल सक्रिय हो गए हैं।
18 फ़रवरी 2019
Share
3016
नया हरियाणा
देश में लोकसभा चुनावों की आहट के साथ ही छोटे-छोटे दल सक्रिय हो गए हैं। सारे ही दल के नेता एक जैसे बयान देकर समान विचारधारा से गठबंधन के दावे करने में लगे हुए हैं। इस सियासी मुहिम में सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश के नेताओं से अचानक ही किनारा कर लिया। इतना ही नहीं बल्कि लोकदल के नेताओं का हाथ झटककर भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के साथ हाथ मिलाने का एलान किया।
पूर्व मंत्री विनोद शर्मा लोकसभा और विधानसभा चुनावो को ध्यान में रखते हुए अंबाला में सक्रिय दिखायी दे रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के शियासी माहौल पर भी नजरें रखे हुए हैं। प्रदेश की सियासत में खासी दखल रखने वाले शर्मा से राजनीति के कई खिलाड़ी समय समय पर मिल रहे हैं। सांसद दुष्यंत चौटाला से पहले मुलाकात कर चुके थे। अब लोकतंत सुरक्षा पार्टी बना चुके भाजपा सांसद राजकुमार सैनी भी मिल चुके हैं। शर्मा के साथ में मुलाकातों और सियासी चितंन-मंथन के बाद में कोई ना कोई नया गणित उभऱकर सामने आएगा, इस बात की तरफ सभी की नजरें लगी हुई हैं।
विनोद शर्मा सभी दलों की ताकत खंगाल रहे हैं और ताकत खंगालने के बाद ही वो किसी पार्टी में अपनी आस्था जताएंगे। फिलहाल उनके रूख से पता नहीं चल पा रहा है कि वो किस पार्टी में आस्था जताएंगे। राजनीति के जानकारों का कहना है कि विनोद शर्मा कमजोर होती कांग्रेस की तरफ तो बिल्कुल नहीं जाएंगे और उनका रूझान जेजेपी और लोसुपा-बसपा गठबंधन की तरफ झुकाव साफ दिखता है। जेजेपी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए विनोद शर्मा जेजेपी में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल ये राजनीतिक कयास भर ही है। वैसे भी राजनीति में किसी भी संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।