बार- बार अपील करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने वाले एनएचएम.कर्मियों को अब नौकरी से निकालने का फैसला लिया गया है। करीब 600 से ज्यादा कर्मियों को निकाला भी जा चुका है।
जानकारी मुताबिक प्रदेश के विभिन्न जिलों से ब्योरा मांगा जा रहा है, जिसके आने के बाद दो हजार से अधिक कर्मचारियों को निकाला जा सकता है। हड़ताल कर रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के कारण अस्पतालों में एमरजेंसी और एंबुलेंस सर्विस पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। एनएचएम. की मिशन निदेशक अमनीत पी. कुमार के आदेशों पर प्रदेश में हड़ताली कर्मियों को सेवामुक्त करने का नोटिस दिया गया है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 5 और 6 फरवरी को हड़ताल का आहवान किया था।