रामबिलास शर्मा की पहली कलम से गेस्ट टीचरों को पक्का करेगी मनोहर सरकार!
गेस्ट टीचर ने 2014 के चुनाव से पहले दिल्ली में आंदोलन शुरु कर रखा था।
16 फ़रवरी 2019
Share
10512
नया हरियाणा
गेस्ट टीचर ने 2014 के चुनाव से पहले दिल्ली में आंदोलन शुरु कर रखा था। तब हरियाणा भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष रामविलास शर्मा ने आंदोलन स्थल पर जाकर वादा किया था कि भाजपा सरकार आने पर पहली कलम उन्हें पक्का किया जाएगा। सरकार बनी तो रामविलास शर्मा शिक्षा मंत्री बन गए। मगर सवा 4 साल बीत जाने के बावजूद टीचर पक्के नहीं हो सके। यह अलग बात है कि टीचर्स को घर भी जाने नहीं दिया। शिक्षा मंत्री से पूछा गया कि क्या गेस्ट टीचर्स को रेगुलर करने का विधेयक लाने के लिए आपने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो वादा 4 साल पहले किया था। उस पर अडिग हैं। विधानसभा सत्र में इस विधेयक को रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हरियाणा के करीब 14000 गेस्ट टीचर्स को धोखा दे सकती है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने निर्देश दिया है कि वह गेस्ट टीचर को रेगुलर करने के लिए 10 दिन के भीतर विधेयक तैयार करें ताकि उसे बजट सत्र में पेश किया जा सके।