'मोदी है महिला विरोधी' घर-घर तक यह संदेश पहुँचाते हुए मोदी सरकार को उखाड़ देंगे : महिला कांग्रेस
सुमित्रा चौहान ने कहा कि महिलाओं ने मनोहर सरकार के खिलाफ कमर कस ली है.
15 फ़रवरी 2019
Share
487
नया हरियाणा
कांग्रेस के महिला अधिकार सम्मेलन में सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की हुंकार भरी. सम्मेलन की मुख्य अतिथि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने महिलाओं को एक सूत्र में जोड़ते हुए आह्वान किया कि देश की महिलाओं को उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकार के लिए कांग्रेस पार्टी कृत संकल्प है. इस अवसर पर उन्होंने भाजपा में केंद्र की मोदी और प्रदेश में खट्टर सरकार पर कई सवाल उठाए और कहा कि भाजपा की सरकार में महिला सुरक्षित नहीं रही. उन्होंने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के नारे को भी जुमला बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में देश की महिलाओं को जुमले के अलावा और कुछ नहीं मिला.
प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने बताया कि महिला कांग्रेस ने आने वाले चुनावों से संबंधित कुछ अहम फैसले लिए हैं. सुमित्रा चौहान ने कहा कि महिलाओं ने मनोहर सरकार के खिलाफ कमर कस ली है. सभी महिलाएं 'मोदी है महिला विरोधी' यह संदेश घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगी. इसी के साथ अखिल भारतीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने मीनाक्षी शर्मा को पंचकुला और कालका विधानसभा का पर्यवेक्षक नियुक्त करने का अहम फैसला किया.