भाजपा ने जाति का जहर घोलकर देश को तोड़ने का काम किया: अशोक तंवर
आज हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर का जन्मदिन भी है.
12 फ़रवरी 2019
Share
835
नया हरियाणा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश को विनाश की तरफ धकेला है और जाति का जहर घोल कर देश को तोड़ने का काम किया है. उन्होंने कहा कि 14 फरवरी के बाद हरियाणा में संसद सत्र पर विशाल रैलियों की जाएंगी जिसमें चुनावी बिगुल का शंखनाद किया जाएगा. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की जनकल्याणकारी नीतियां जन -जन तक पहुंचाने के साथ भाजपा की जन विरोधी नीतियों का भी पर्दाफाश किया जाएगा. 2019 लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी जिससे जनता का हित जुड़ा है.