बुरी खबरों के दौर में ओमप्रकाश चौटाला ने दी इनेलो को खुशखबरी
आज ही बसपा ने इनेलो से गठबंधन तोड़ने की घोषणा की है.
9 फ़रवरी 2019
Share
5811
नया हरियाणा
इंद्री के पूर्व विधायक अशोक कश्यप पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की अध्यक्षता में इंडियन नेशनल लोकदल में दोबारा वापसी की है।
गौरतलब है कि 20 अप्रैल 2016 को इनेलो के प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक डॉ. अशोक कश्यप ने पार्टी को अलविदा कह दिया था। उन्होंने बुधवार को इसका ऐलान कर दिया। डॉ. अशोक ने अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह निजी कारणों से इनेलो छोड़ रहे हैं। वह इनेलो में वह लंबे समय तक प्रदेश सचिव के पद पर रहे। 2009 से 2014 तक इंद्री के विधायक भी रहे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं का सहयोग के लिए धन्यवाद किया और कहा कि उनके साथ हजारों कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करके आगामी योजना बनाई जाएगी, फिलहाल किसी राजनीतिक दल में जाने का उनका कोई विचार नहीं है। डॉ. अशोक कश्यप ने कहा कि जबसे पार्टी के बड़े नेता जेल में बंद है तो पार्टी में अनुशासनहीनता व टांग ¨खचाई बहुत बढ़ गई है जिसके कारण घुटन महसूस हो रही है और वह पार्टी पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
इस्तीफे की एक कॉपी फैक्स द्वारा प्रदेशाध्यक्ष को भेज दी है। डा. अशोक कश्यप ने वर्ष 2004 में लोकसभा चुनाव लड़ा था और उन्होंने 2005 में इनेलो पार्टी ज्वाइन की थी और वह अबतक प्रदेश सचिव के पद पर रहे। कश्यप ने 2009 में इंद्री से विधानसभा चुनाव लड़ा और वह भारी बहुमत से चुनाव जीतकर इंद्री के विधायक बने और 2014 तक इंद्री के विधायक रहे। उसके बाद उनकी पत्नी ने इंद्री से इनेलो पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और वह दूसरे नंबर पर रही थी।