अमर उजाला की खबर के अनुसार जींद उपचुनाव में हार जीत को लेकर सोशल मीडिया में कमेंट करने पर हुई बहस में एक व्यक्ति पर दूसरे गांव के युवकों ने गोली चला दी। जिसमें व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने गगनदीप व चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि गांव सहाननपुर निवासी विकास राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी फेसबुक आईडी पर एक कमेंट किया था। इसमें जेजीपी की हार के बाद लिखा था कि जेजेपी के एक नेता बचे हुए लड्डुओं को अपनी मुर्गियों को खिलाएंगे। इस पर निम्नाबाद गांव निवासी गगनदीप ने रिप्लाई में कमेंट करने शुरू कर दिए। 31 जनवरी की शाम को विकास अपने साथियों के साथ स्कूल के पास खड़ा था। यहां पर गगनदीप ने अपने साथियों के साथ आया और उसने विकास राठी पर गोली चला दी। अंधेरा अधिक होने के कारण विकास बाल-बाल बच गया। इसकी सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी गई। वही जांच करने पर पुलिस को घटनास्थल से गोली का खाली खोल नहीं मिला। इससे मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद विकास ने पुलिस के बड़े अधिकारियों को फोन कर जानकारी दी तो पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रिया-
सफीदों के पास के साहनपुर गाँव के कृष्ण राठी JJP के जिलाध्यक्ष हैं। वो संभावित उम्मीदवार भी हैं JJP के। वो अच्छे आदमी हैं।(हारने वाले हैं लेकिन ये लड़कों का कोई झगड़ा होगा अलग से। JJP के साथ दिक्कत ये है कि गुंडागर्दी की बात को लोग आसानी से मान लेंगे, छवि ही ऐसी है। बद से बदनाम बुरा।