जींद उपचुनाव में एक भी बूथ पर विजयी नहीं हुए रणदीप सुरजेवाला
देश की सियासत की राजधानी कहे जाने वाले जींद में 52 साल के चुनावी इतिहास में पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की है।
1 फ़रवरी 2019
Share
1230
नया हरियाणा
देश में सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी का दम भरने वाली कांग्रेस पार्टी जींद विधानसभा उपचुनाव में एक भी बूथ पर नहीं जीत पाई. इससे साफ हो गया कि कांग्रेस का आगामी चुनाव में सूपड़ा साफ होने वाला है. हरियाणा की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है. कांग्रेस हालांकि कई बूथों पर दूसरे नंबर पर रही लेकिन सिर्फ दो राउंड में दो नंबर पर रही. छठे राउंड में 10636 मतों में से कांग्रेस को 1225, दिग्विजय चौटाला को 1057 और भाजपा को 5360 मत मिले. दसवीं राउंड में कांग्रेस के उम्मीदवार को 815 वोट मिले. जबकि दिग्विजय चौटाला को 1521 भाजपा को 5163 मत मिले.
रणदीप सुरजेवाला की करारी हार ने कांग्रेस को आत्ममंथन के लिए मजबूर कर दिया है. जींद उपचुनाव में रणदीप सुरजेवाला मुश्किल से अपनी जमानत बचा पाए हैं।प्रदेश की सियासत की राजधानी कहे जाने वाले जींद में 52 साल के चुनावी इतिहास में पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की है।