प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने की संभावना बढ़ी, हरियाणा के प्रभारी बनने पर गुलाम नबी आजाद को दी भूपेंद्र हुड्डा ने बधाई
गुलाम नबी आजाद हरियाणा के कांग्रेसी नेताओं में हुड्डा के खास में माने जाते हैं।
24 जनवरी 2019
Share
1276
नया हरियाणा
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने गुलाम नबी आजाद को हरियाणा के प्रभारी बनाए जाने पर बधाई देते हुए लिखा है कि- मेरे मित्र और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री गुलाम नबी आजाद जी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी महासचिव नियुक्त किये जाने पर बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं। मिलकर हम प्रदेश में विकास और शान्ति स्थापित करने वाली कांग्रेस सरकार बनाने का काम करेंगे।
गुलाम नबी आजाद हरियाणा के कांग्रेसी नेताओं में हुड्डा के खास में माने जाते हैं। ऐसे में हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष के बदले जाने की संभावनाएं बढ़ती हुई लग रही हैं। कहा जा रहा है कि अशोक तंवर की जल्द ही अध्यक्ष पद से छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह किसी दूसरे को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। ऐसे में कुलदीप बिश्नोई का नाम सबसे ज्यादा चल रहा है।