भाजपा गरीबों चौधर लाने वाली पार्टी है : रामविलास शर्मा
उन्होंने कहा कि देवीलाल के बड़े भाई साहब राम ने तो जनसंघ के निशान पर चुनाव तक लड़ा था।
21 जनवरी 2019
Share
1673
नया हरियाणा
प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि जींद के उपचुनाव के साथ ही विरोधी दलों ने जींद की चौधर का राग अलापना शुरू कर दिया है लेकिन सत्ता में रहते हुए इन राजनीतिक दलों को कभी भी जींद की याद नहीं आई। जबकि भाजपा कभी भी क्षेत्रवाद की नहीं बल्कि गरीबों की चौधर की बात करती है। भाजपा क्षेत्रवाद के बजाय सबका साथ, सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका प्रमाण हैं। नरेंद्र मोदी गरीब परिवार से संबंधित होने के बाद भी किस तरह से देश के प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच गए।
शिक्षामंत्री ने कहा कि इनेलो परिवार में स्वर्गीय चौधरी देवी लाल के सिद्धांतों को लेकर लड़ाई नहीं चल रही बल्कि यह लड़ाई तो ओमप्रकाश चौटाला की संपत्ति को लेकर चल रही है। चौधरी देवी लाल के सिद्धांतों पर तो भाजपा पार्टी चल रही है। चौधरी देवीलाल के सिद्धांतों और भाजपा का तो कई बार गठबंधन रहा है क्योंकि दोनों की विचारधारा व सिद्धान्त आपस में मेल खाते हैं। देवीलाल के बड़े भाई साहब राम ने तो जनसंघ के निशान पर चुनाव तक लड़ा था।