जींद के हक के लिए न चैन से बैठूंगा और न सरकार को चैन से बैठने दूंगा : दिग्विजय चौटाला
अपने इन दौरों के दौरान आज शुक्रवार को दिग्विजय चौटाला ने जींद हलके के गांव कंडेला, कैरखेड़ी, जीतगढ़, रूपगढ़, अहिरका, अमरहेड़ी गांवों का दौरा किया।
18 जनवरी 2019
Share
772
नया हरियाणा
जननायक जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि जींद की जनता ने मुझे अपना प्रतिनिध चुन कर विधानसभा भेजने का कार्य किया तो मैं आप लोगों को आश्वस्त करता हूं कि मै जींद की जनता को उनका हक दिलवा कर रहूंगा। राज्य के सबसे पिछड़े इलाकों में शामिल जींद के विकास को अमलीजामा पहनाने के लिए न तो मैं स्वयं चैन से बैठूंगा और न ही सरकार को चैन से बैठने दूंगा। दिज्विजय चौटाला शुक्रवार को जींद हलके के गांव जीतगढ़ में आयोजित एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गांव में पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा दिग्विजय चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा विश्वास के योग्य ही नहीं है। उन्होंने भाजपा द्वारा जींद में विकास करने के दावों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षो के दौरान जिस सरकार ने जींद के विकास के नाम पर एक इंट भी नहीं लगवाई, जींद की जनता उस पर कैसे भरोसा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकर के कई मंत्रीं और विधायक अपनी सरकार के चार साल के काम-काज से संतुष्ट नहीं हैं। भाजपाई स्वयं प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली पर कई बार सवाल उठा कर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार गिरने के हालात बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच विकास की सोच नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और भाइचारे को समाप्त करने की सोच है।
जेजेपी प्रत्याशी ने कहा कि जींद विधानसभा से विधायक बनने पर सरकार द्वारा यहां विकास कार्यों में कोताही बरतने पर मैं सरकार की ईंट से ईंट बजा दूंगा और सरकार को इस बात के लिए मजबूर कर दूंगा कि वे जींद के लोगों को उनका हक प्रदान करे।
उन्होंने कहा कि कहा कि कांग्रेस घोटालेबाजों की पार्टी है। केन्द्र एवं हरियाणा दोनो में अपने दस वर्षों के शासनकाल के दौरान कांग्रेस ने घोटालों के नए रिकार्ड बनाए हैं। कांग्रेस ने हमेशा से विकास पर ध्यान देने की बजाए जनता को बहलाने-फुसलाने की राजनीति करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी युवाओं के सोच के अनुसार अत्याधुनिक हरियाणा बनाने, युवाओं के लिए रोजगार के पुख्ता प्रबंध करने, किसानों को कर्ज के मर्ज से छुटकारा दिलवाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि हम हर वर्ग, समुदाय और क्षेत्र को साथ लेकर चलेंगे तथा जनता की सोच के अनुसार नीतियां बना कर शासन चलाएंगे। अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान दिग्विजय ने लोगों से अनुरोध किया कि वे आगामी 28 जनवरी को को कप-प्लेट का बटन दबा कर अपने इस युवा साथी को अधिकाधिक मतों से विजयी बनाने का कार्य करें। अपने इन दौरों के दौरान आज शुक्रवार को दिग्विजय चौटाला ने जींद हलके के गांव कंडेला, कैरखेड़ी, जीतगढ़, रूपगढ़, अहिरका, अमरहेड़ी गांवों का दौरा किया।