ये आपणे बाप-दादा के नहीं होए थारे कड़े तै होवैंगे : अभय सिंह चौटाला
जेजेपी जींद चुनाव में इनेलो नेताओं पर बयानबाजी करने से टल रही है।
17 जनवरी 2019
Share
1416
नया हरियाणा
जींद उपचुनाव में खास रणनीति के तहत अभय सिंह चौटाला ने जेजेपी को निशाना बनाया हुआ है। उन्होंने जहां एक तरफ उम्मेद रेढु और दिग्विजय चौटाला के मुकाबले को आपणा बनाम बाहरी बनाया हुआ है। तो दूसरी तरफ अपने बयानों से कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। चाहे वो जमा झूठी पार्टी वाली बात हो या आज दिया गया बयान हो। अभय चौटाला ने दुष्यंत दिग्विजय दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये अपने बाप दादा के नहीं हुए आपके कैसे होंगे। इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि अब दुष्यंत दिग्विजय सिंह भाषा बदल रहे हैं। हिम्मत है तो अब जयचंद ओर दर्योधन कह कर देखे। जनता पीटेगी। जनता में पीटने के डर से अब चाचा जी, भैयाजी क्यों कह रहे हैं। जेजेपी जींद चुनाव में इनेलो नेताओं पर बयानबाजी करने से टल रही है। अब इसे घबराहट कहें या रणनीति यह तो समय ही बता पाएगा।