बीजेपी भाजने वाली पार्टी है : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
जींद उपचुनाव में कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला पर दांव लगाया है.
16 जनवरी 2019
Share
1120
नया हरियाणा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जींद विधान सभा के उप चुनाव को लोकसभा का चुनाव और यह हमारी प्रतिष्ठा का सवाल था। मैं नोमिनेशन के समय गया था जींद में कांग्रेस के पक्ष में लोगों की हवा चल रही है। कांग्रेस की जीत निश्चित है, कांग्रेस का प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेगा।
कांग्रेस विधायक को उप चुनाव उतरवाने पर कहा कि बीजेपी के पास अपना कोई उम्मीदवार नहीं था। इसलिए इनको को एक महीने पहले छोड़ कर आये नेता को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा का विधान सभा मे यकीन ही नहीं है। ये एक दिन का सत्र बुलाते हैं, एक दिन बुलाते है दूसरे दिन भाग जाएंगे। यह भाजने वाली पार्टी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र के उस बयान पर कटाक्ष भी किया। जिसमें उन्होंने कहा था पार्टी का सर्वोपरि लक्ष्य जीत है। उसके लिए कुछ भी करना पड़े। हुड्डा ने कहा इस पार्टी के कोई असूल नहीं, इनका सत्ता हासिल करना की लक्ष्य है। बीजेपी द्वारा सपा और बीएसपी पर बेमेल गठबंधन कहे जाने पर हुड्डा ने कहा कि बीएसपी और सपा के गठबंधन के बाद बीजेपी को अपनी सत्ता खिसकती दिखाई दे रही है। यूपी में 50 सीट कम होगी भाजपा पार्टी की।