2019 में प्रदेश में जे जे पी की सरकार बनाने के लिए रण में उतर जाए कार्यकर्ता : दुष्यंत चौटाला
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राम कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया.
15 जनवरी 2019
Share
1124
नया हरियाणा
जेजेपी के वरिष्ठ नेता और हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने जींद उपचुनाव को 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों की धुरी बताते हुए कार्यकर्ताओ से अभी से रण में उतरने का आह्वान किया है। सांसद चौटाला मंगलवार को नारनौंद की दादा देवराज धर्मशाला में जेजेपी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता जहां एक और भाजपा सरकार से दु:खी और परेशान है, वहीं दूसरी और जनता कांग्रेस के दस साल के कुशासन को नही भूली है। यही कारण की जनता बड़े उत्साह से जेजेपी से जुड़ रही है। दिन प्रतिदिन अनेक नेता व कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों को छोड़कर जेजेपी की सदस्यता ले रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि जिस भी कार्यकर्ता की जींद में कोई रिश्तेदारी और जानपहचान है। वे उन्हें जींद जाकर पार्टी से जोड़े और दिग्विजय सिंह चौटाला को वोट और समर्थन देने का आह्वान करे।
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राम कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का समय युवाओं का है, युवा जिस दिशा में चलता है समाज उसी दिशा का चयन करता है। दुष्यंत चौटाला ने जिस प्रकार से देश की सबसे बड़ी पंचायत में प्रदेश की आवाज को बुलन्द किया है उससे प्रदेश का जन जन प्रभावित हुआ है। भाजपा व कांग्रेस ने प्रदेश के युवा, किसान, कर्मचारी और व्यापारियों से धोखा किया है, अब इनको सबक सिखाने का समय है।