जींद के विकास की भूख मिटाने की दिशा में बढ़ रही है भाजपा : कविता जैन
जींद उपचुनाव में बीजेपी के मंत्रियों ने अपनी शिरकत बढ़ा दी है.
15 जनवरी 2019
Share
678
नया हरियाणा
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने जींद में कहा कि जींद के विकास की भूख मिटाने की दिशा में बढ़ रही है भाजपा। चार साल में जींद में 550 विकास कार्यों पर खर्च किए 44 करोड़ रुपए। 105 विकास कार्यों पर खर्च हो रहे हैं 55 करोड़ रुपए। 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का खाका हुआ तैयार। कांग्रेस, इनेलो जींद की जनता की गुनहगार पार्टियां हैं। चुनाव के समय विकास के वायदे करने वाले इन राजनीतिक दलों ने जींद के मतदाताओं को धोखा दिया है। वोट लेकर भूलने वाली कांग्रेस व इनेलो को इस बार जींद की जनता सबक सिखाएगी।