वर्षों तक सेवा करने वाला मजबूत नेतृत्व मिलेगा : अशोक तंवर
उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति को चुनिए, जिसकी नीति अच्छी हों और फैसले अच्छे हों।
15 जनवरी 2019
Share
601
नया हरियाणा
चुनावी सभाओं में प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भी लोगों की नब्ज पर हाथ रखते हुए कहा कि इस चुनाव के मायने जनता को समझने होंगे। यह मात्र 3-4 महीने का चुनाव है। मगर मायने बड़े हैं। यह २०१९ में अगली सरकार बनाने का चुनाव है। जीत के बाद इस क्षेत्र को रणदीप के रूप में वर्षों-वर्षों तक मजबूत नेतृत्व मिलेगा। लोगों को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां आापके बीच आएंगी, फैसला आपको करना है। उस व्यक्ति को चुनिए, जिसकी नीति अच्छी हों और फैसले अच्छे हों। कांग्रेस दलित, मजदूर, किसान, व्यापारी सहित 36 बिरादरी की पार्टी है। उन्होंने आह्वान किया कि कांग्रेस को वोट देकर प्र्रदेश में चली रही परिवर्तन की लहर को मजबूत करें। भाजपा के लोगों ने जुमलों और झूठे वायदों के सहारे राज हथियाया था। उपचुनाव के परिणाम बता देंगे कि जुमले नहीं विकास चाहिए।