अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया अनीता कुंडू ने भारतीय झंडा
हरियाणा की बेटी अनीता कुंडू ने सोमवार को विश्व की चौथी और अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन फतेह कर देश का नाम रोशन किया है.
15 जनवरी 2019
Share
1453
नया हरियाणा
हरियाणा की बेटी अनीता कुंडू ने सोमवार को विश्व की चौथी और अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन फतेह कर देश का नाम रोशन किया है. फरीदपुर में जन्मी अनीता ने भारतीय समयानुसार सुबह 4:20 पर चोटी पर तिरंगा लहराया. उन्होंने 7 जनवरी को इस अभियान की शुरुआत की थी. अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विंसन की चढ़ाई करने के लिए 10 पर्वतारोहियों का एक दल गया था. इसमें अनीता कुंडू भारत से अकेली पर्वतारोही थी.
अनीता ने बर्फीली हवाओं और माइनस 40 डिग्री तापमान के बीच यह कीर्तिमान स्थापित किया है. माउंट विंसन अंटार्कटिका महाद्वीप के दक्षिणी ध्रुव पर 4892 मीटर की ऊंचाई पर है. अनीता अपने सेवन सम्मिट अभियान पर है. उसका लक्ष्य सातों महाद्वीपों की सात ऊंची चोटियों को फतह करने का है. जिसके तहत उन्होंने चार चोटियों पर फतह पा ली है. अनीता मार्च 2018 में इंडोनेशिया की कारस्टेंस पिरामिड शिखर, जून 2018 में अमेरिका की देनाली, अगस्त 2018 में यूरोप की एलब्रुस, अक्टूबर 2018 में अफ्रीका की किलिमंजारो को फतह कर चुकी हैं. जून 2018 में अमेरिका की देनाली पर भी अनीता ने चढ़ाई की थी. हालांकि चोटी में चंद मीटर की दूरी पर बर्फीले तूफान की वजह से उन्हें अपना अभियान रोकना पड़ा था.
अनीता नई दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को नेपाल की ओर से 2013 और चीन की तरफ से 2017 में फतह कर भारत के प्रथम एवरेस्ट विजेता महिला होने का गौरव प्राप्त किया था. जिसने दोनों ओर से एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला का खिताब जीता.