करनाल लोकसभा से बीजेपी के सांसद अश्विनी चोपड़ा नहीं लड़ेंगे चुनाव
2014 के चुनावों में वे हरियाणा के करनाल से निर्वाचित हुए।
15 जनवरी 2019
Share
2306
नया हरियाणा
करनाल लोकसभा से सांसद अश्विनी चोपड़ा की धर्मपत्नी ने पानीपत के हलका इसराना पर गौशाला पहुंचने पर कहा सांसद अश्विनी चोपड़ा लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा मैं समाजसेविका हूं मैं समाज की सेवा करती हूं। गाय ने ही अश्विनी चोपड़ा का जीवन दिया है। हमने राजनीतिक को सेवा में बदला है। सेवा करना हमारा धर्म है। कोई जरूरी नहीं कि बंदा राजनीति से जुड़कर ही सेवा कर सकता है।
अश्विनी कुमार चोपड़ा भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे हरियाणा के करनाल से निर्वाचित हुए। वे भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध हैं। वे भारत के प्रमुख हिंदी दैनिक समाचारपत्र पंजाब केसरी के निदेशक एवं संपादक हैं।
गौरतलब है कि करनाल सांसद अश्विनी चोपड़ा का कैंसर का ऑपरेशन अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित एक हॉस्पिटल में हुआ। सांसद चोपड़ा ने बताया कि वे कैंसर से पीड़ित थे, जैसे ही इस बीमारी के बारे में पता चला तो इलाज करवाने के लिए भर्ती हो गए। अब इलाज पूर्ण रूप से सफल हो गया है। हाल फिलहाल कुछ दिनों के लिए आराम करने को बोला गया है, जैसे ही पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएंगे, जनता के बीच पहुंच जाएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर समाजसेवी सतपाल राणा ने एक पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सांसद अश्विनी चोपड़ा कहीं गायब हो गए हैं, लेकिन सच बात तो यह है कि सांसद चोपड़ा कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने के कारण अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती हैं।