जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है : दुष्यंत चौटाला
कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि किसानों पर गोलियां चलवाने वाले उनके हक की बात करते हैं।
15 जनवरी 2019
Share
757
नया हरियाणा
जींद उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने अपने दांव लगाने शुरू कर दिए हैं और एक से एक बढ़कर वादे करने शुरू कर दिए हैं। आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से कोई भी दल अछूता नहीं है।
जहां एक तरफ से भी दल विकास की बातें कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर अपने जातिगत समीकरण साधने में लगे हुए हैं।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वह जींद से ही जजपा की सरकार चलाएंगे।
वहीं रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इलाके की पगड़ी रखूंगा सबसे ऊपर।
बीजेपी के प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि किसानों पर गोली चलाने वाले अब उनके हक की बात करते हैं। कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने 10 साल में जींद में कोई विकास कार्य नहीं करवाया। अब जनता के पास वोट मांगने के लिए पहुंच गए जबकि सत्ता में रहते हुए कभी जींद के विकास पर ध्यान नहीं दिया।
रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 4 साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश को गर्त में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास का रथ रोका है। जिसे कांग्रेसी शुरू करवाएगी और जींद से रणदीप सुरजेवाला ही जीतेंगे।
शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि जींद उपचुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के नेताओं का भ्रम खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं लेकिन भाजपा जीत का इतिहास रचेगी। कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। दूसरी तरफ उन्होंने रणदीप सुरजेवाला को चुनाव मैदान में उतारने पर कहा कि कांग्रेस की हताशा साफ दिख रही है।