कर्ण चौटाला ने किया दिग्विजय चौटाला पर ये बड़ा खुलासा, चुनाव आयोग को करेंगे शिकायत
जींद चुनाव में परिवार के बीच की दूरियां महंगी पड़ने लगी हैं।
14 जनवरी 2019
Share
2927
नया हरियाणा
जींद में उपचुनाव को लेकर माहौल गर्मा गया है और सभी राजनीतिक दिग्गजों ने जींद के चुनाव को जीतने के लिए ताल ठोक दी है। जींद में इस बार उपचुनाव में कांटे की टक्कर होने की संभावना है वहीं राजनीतिक दलों ने भी पूरा गहन मंथन कर उम्मीद्वारों को मैदान में उतार दिया है। जननायक जनता पार्टी ने जींद के इस उपचुनाव में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को चुनावी दंगल में उतार दिया है।
जींद उपचुनाव में दिए गए हलफनामे में दिग्विजय चौटाला ने खुद को 12वीं पास बताया है और यह जानकारी दी है कि उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। जबकि दिग्विजय चौटाला खुद को एक पुराने वीडियो में वकील बता रहे हैं। अभय चौटाला के बेटे कर्ण चौटाला ने खुलासा करते हुए आरोप लगाया है कि एलएलबी में दोनों ने लंदन में एडमिशन जरूर लिया था। परंतु पारिवारिक कारणों से दोनों को बीच में पढ़ाई छोड़कर आना पड़ा था। उन्होंने बताया कि वो 2014 में जाकर अपनी पढ़ाई पूरी कर आए थे, दिग्विजय चौटाला नहीं करने गए। दूसरे उन्होंने कहा कि दिग्विजय चौटाला के पास रेंज रोवर गाड़ी है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। और उन्होंने कहा कि आप सभी एप के माध्यम से चैक कर सकते हैं कि HR 51 AR 4977 नंबर की गाड़ी किसके नाम पर दर्ज है। उन्होंने कहा कि वो चुनाव आयोग को इसकी शिकायत करेंगे कि उन्होंने गलत जानकारियां दी हैं।