जानिए हरियाणा के किस मंत्री को नहीं पता राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का अंतर
संयुक्त राज्य के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति देश और सरकार दोनों का प्रमुख है।
9 जनवरी 2019
Share
1079
नया हरियाणा
एक न्यूज चैनल ने चक्रव्यूह प्रोग्राम में हरियाणा के बयानमंत्री मनीष ग्रोवर का इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में मनीष ग्रोवर ने कहा कि अमेरिका का प्रधानमंत्री भारत के प्रधानमंत्री मोदी को बार-बार संबंध बनाने के लिए बुलाता है। बताइए हरियाणा के इन मंत्री साहब को ये तक नहीं पता कि अमेरिका के प्रधानमंत्री नहीं बल्कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। उन्होंने अपने साक्षात्कार में साफ कहा कि रोहतक को भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जलवाया है, वो अपने इस बयान पर अब भी यूं ही कायम हैं।
संयुक्त राज्य के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति देश और सरकार दोनों का प्रमुख है। देश की कार्यकारिणी शाखा और संघीय सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रपति पद प्रभाव और मान्यता द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वोच्च राजनीतिक पद है। राष्ट्रपति संयुक्त राज्य अमेरिका के सशस्त्र बलों का प्रमुख भी है। राष्ट्रपति परोक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल द्वारा चार साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है (या प्रतिनिधि सभा द्वारा अगर निर्वाचक मंडल किसी भी व्यक्ति को बहुमत नहीं देता है)। १९५१ में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में बाईसवें (22) संशोधन के बाद से कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति निर्वाचित नहीं किया जा सकता है और कोई भी जिसने दो साल से ज़्यादा राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला है जब कोई और निर्वाचित हुआ था (हत्या, मृत्यु या पद त्याग के कारण), एक से अधिक बार चुने नहीं जा सकते हैं।