सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए से पेश करने के दिये निर्देश।
8 जनवरी 2019
Share
1231
नया हरियाणा
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 11 जनवरी को नहीं होना होगा पंचकूला विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश। सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए से पेश करने के दिये निर्देश।हरियाणा सरकार को बड़ी राहत। हरियाणा सरकार द्वारा लगाई गई याचिका पर दिया फैसला। 11 जनवरी को हत्या मामले में अदालत सुनाएगी बड़ा फैसला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जल्द ही एक बड़े फैसले का सामना करना पड़ेगा। पंचकूला की विशेष सीबीआइ अदालत छत्रपति हत्याकांड में 11 जनवरी को फैसला सुना सकती है। काबिलेज़िक्र है कि दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर एक और मामले में अदालत का फैसला अाने वाला है। गुरमीत राम रहीम पर 16 साल पूर्व हुई पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में 11 जनवरी को बड़ा फैसला सुनाया जाने की संभावना है। मामले में बुधवार को पंचकूला की विशेष सीबीआइ अदालत में इस मामले पर सुनवाई पूरी हो गई। साध्वी दुष्कर्म मामले में सजा सुनाने वाले जज जगदीप सिंह छत्रपति हत्याकांड में फैसला सुनाएंगे।
विशेष सीबीआइ कोर्ट के जज जगदीप सिंह ने 11 जनवरी को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किए जाने का निर्देश दिया है। गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल कैद की सजा काट रहा है। सीबीआइ की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह ने ही साध्वियों से दुष्कर्म मामले में फैसला सुनाया था। राम रहीम को 11 जनवरी को वीसी के ज़रिए सीबीआई अदालत में पेश करने का आदेश। जज जगदीप सिंह ने सुनारिया जेल के अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश करें।